परविंदर झोटा हत्याकांड, आज पंजाब बंद:सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को छूट; पिता बोले- डेडबॉडी नहीं लेंगे
मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज (15 अक्टूबर) पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। इसके लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का टाइम तय किया गया है। इस दौरान स्कूल-कॉलेज, बाजार, हाईवेज बंद रहेंगे। बंद से सिर्फ अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी। परविंदर झोटा के पिता भीम सैन ने अपील की कि कल लोग गाड़ियां लेकर सड़कों पर न निकलें। इस बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), अकाली दल, कांग्रेस, अकाली दल-वारिस पंजाब दे, भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने समर्थन दिया है। परविंदर झोटा का 13 अक्टूबर को मानसा में नशा बेचने का विरोध करने पर फेसबुक लाइव के दौरान मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। अश्विनी को पुलिस राजस्थान से गिरफ्तार कर चुकी है। उसका घर ओर मेडिकल स्टोर भी बुलडोजर से तोड़ दिया गया। झोटा के पिता भीमसैन ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड की CBI जांच की मांग की है। झोटा हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ? ये खबर भी पढ़ें… एक्टिविस्ट हत्याकांड- कल पंजाब बंद का ऐलान:आरोपी का घर-मेडिकल स्टोर बुलडोजर से तोड़ा; गुस्साई भीड़ ने तोड़फोड़ कर आग लगाई; गैंगस्टर बोला- बदला लेंगे झोटा हत्याकांड- आरोपी पर कार्रवाई के PHOTOS:2 मंजिला घर गिराया, भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका, बाजार बंद कराया वह मामला, जो झोटा के कत्ल के बाद चर्चा में:केमिस्ट का मुंह काला किया, जूतों की माला पहनाकर घुमाया; VIDEO वायरल होने पर क्रॉस केस हुआ
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)