प्रयागराज कमिश्नरेट में जनसुनवाई का नया रोस्टर:पुलिस कमिश्नर ने लागू की नई व्यवस्था, जानें किस दिन कौन सुनेगा शिकायतें

Oct 11, 2026 - 23:55
0
प्रयागराज कमिश्नरेट में जनसुनवाई का नया रोस्टर:पुलिस कमिश्नर ने लागू की नई व्यवस्था, जानें किस दिन कौन सुनेगा शिकायतें
प्रयागराज कमिश्नरेट में मुख्यालय स्तर पर जनसुनवाई की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुलभ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बड़ा फैसला लिया है। नई रोस्टर प्रणाली के तहत अब सप्ताह के छह दिन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (दिवसाधिकारी) और सहायक अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। इस नई व्यवस्था से फरियादियों को भटकना नहीं पड़ेगा और तय रोस्टर के अनुसार संबंधित पुलिस उपायुक्त और उनके सहयोगी अधिकारी (एसीपी या एडीसीपी) पीएचक्यू की जनसुनवाई में सीधे जनता की फरियाद सुनेंगे। अपने कार्यालयों में भी उपलब्ध रहेंगे अफसर पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई के लिए जारी रोस्टर के अलावा, अन्य कार्य दिवसों में सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने निर्धारित कार्यालयों में मौजूद रहकर नियमित रूप से जनसुनवाई करेंगे। इसका मतलब यह है कि किसी अधिकारी की मुख्यालय जनसुनवाई में ड्यूटी होने पर भी अन्य दिनों में वह अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनते रहेंगे, ताकि आम जनता को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। त्वरित निस्तारण और जवाबदेही होगी तय कमिश्नरेट पुलिस का मुख्य उद्देश्य है कि मुख्यालय या थानों/कार्यालयों में आने वाले हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए और उनकी समस्याओं का निष्पक्ष जांच के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत निर्धारित दिवस पर तैनात दिवसाधिकारी जनसुनवाई कक्ष में मौजूद रहकर जनता से सीधे प्रार्थना पत्र प्राप्त करेंगे।यही नहीं जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की लगातार समीक्षा की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User