प्रयागराज में बीच सड़क युवक पर लात-घूंसे बरसाए:3 लड़कों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हेलमेट छीनकर फेंका; पिटाई का वीडियो वायरल

Sep 25, 2026 - 14:14
0
प्रयागराज में बीच सड़क युवक पर लात-घूंसे बरसाए:3 लड़कों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हेलमेट छीनकर फेंका; पिटाई का वीडियो वायरल
प्रयागराज के तेलियरगंज इलाके में एक युवक की तीन लोगों द्वारा पिटाई का 38 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक सड़क पर एक शख्स को पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। वीडियो में सड़क पर दो युवक एक शख्स की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित खुद को बचाने और मारपीट रोकने की कोशिश करता है। इसी दौरान हमलावर उसका हेलमेट छीनकर दूर फेंक देते हैं। इसके बाद भी युवक की पिटाई जारी रहती है। कुछ देर बाद एक तीसरा युवक भी मौके पर पहुंचता है। वह भी शख्स की पिटाई करने लगता है। वीडियो में तीसरा युवक उसे लात मारते हुए दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान पीड़ित लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आता है। सड़क पर भीड़ मौजूद, कोई बचाने नहीं आया घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है। कई राहगीर खड़े होकर पूरी घटना देखते रहे, लेकिन वीडियो में कोई भी व्यक्ति युवक को बचाने या हमलावरों को रोकने के लिए आगे आता नहीं दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं युवक की पिटाई क्यों की गई और विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है। सामने आए वीडियो में घटना का केवल कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा है। ऐसे में मारपीट की पूरी वजह और घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User