प्रयागराज में गंगा की बीच धारा में बना आश्रम ढहा:दबकर 3 लोग हुए घायल, बजरंग दास का बना था 50 फीट ऊंचा आश्रम
प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में गंगा नदी की बीच धारा में बना बजरंग दास का आश्रम शुक्रवार देर रात अचानक ढह गया। हादसे के समय आश्रम के अंदर मौजूद तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से तीनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आश्रम के आसपास कीचड़ और दलदल होने के कारण बचाव दल को मौके तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। गंगा का जलस्तर घटने के बाद बढ़ा कटान जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से 50 फीट ऊंचा यह आश्रम गंगा नदी की बीच धारा में बना था। पिछले कुछ दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद घटने लगा था। जलस्तर कम होने के दौरान आश्रम के आसपास मिट्टी का कटान बढ़ गया। इससे आश्रम की नींव कमजोर होने लगी और दीवारों में दरारें आ गईं। शुक्रवार देर रात अचानक पूरा आश्रम ढह गया। मलबे में दबे तीन लोग, एनडीआरएफ की मदद से निकाला हादसे के समय आश्रम से जुड़े तीन लोग अंदर मौजूद थे। आश्रम गिरने से तीनों मलबे में दब गए और घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। आसपास की जमीन दलदली होने के कारण पुलिसकर्मियों को आश्रम तक पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके बाद एनडीआरएफ की मदद ली गई। स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने मिलकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था आश्रम गंगा की बीच धारा में बना यह आश्रम पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था। जलस्तर में उतार-चढ़ाव और मिट्टी के कटान के कारण इसकी स्थिति कमजोर हो गई थी। बताया गया कि आश्रम में रखा सामान पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था। हालांकि, हादसे के समय तीन लोग अंदर मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)