प्रयागराज में कटरा रामलीला की मुकुट पूजन के साथ शुरुआत:राम-सीता से रावण तक के मुकुट पूजे, 6 अक्टूबर को रावण बरात
प्रयागराज शहर की पुरानी और प्रमुख रामलीला परंपराओं में शामिल श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से आज रविवार 4 अक्टूबर को मुकुट पूजन के साथ इस साल की रामलीला और दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कर्नलगंज स्थित इंडियन प्रेस चौराहा के पास राम वाटिका में विधि-विधान से पूजन किया गया।
इस दौरान भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और रावण के मुकुट व स्वरूपों का पूजन कर रामलीला के निर्विघ्न आयोजन की कामना की गई। पुरानी परंपरा से जुड़ी है कटरा की रामलीला श्री कटरा क्षेत्र की रामलीला लंबे समय से शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा रही है। हर साल रामलीला के आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल रहता है। रामलीला के अलग-अलग प्रसंगों के मंचन के साथ ही दशहरा और रावण से जुड़ी परंपराएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मुकुट पूजन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता 'कक्कू', महामंत्री उमेश चन्द्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी समेत पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष और महामंत्री ने शहरवासियों को रामलीला महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। 6 अक्टूबर को निकलेगी रावण बरात की शोभायात्रा कमेटी के उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने बताया कि पुरानी परंपरा के अनुसार 6 अक्टूबर को कटरा क्षेत्र में दशानन रावण की भव्य बारात के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें रावण अपने कुल-कुटुंब के साथ क्षेत्र का भ्रमण करेगा। शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी, मयंक अग्रवाल, मंत्री शिव बाबू गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता, विपुल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी डॉ. पवन प्रजापति, व्यवस्थापक आलोक गुप्ता समेत पार्षद आनू घिडियाल, अजय यादव, सोनिका अग्रवाल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)