प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:छात्र संगठन आइसा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
प्रयागराज में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आइसा छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के यूनियन गेट के सामने इकठ्ठा हुए छात्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 2 तस्वीरें देखिए… छात्रों ने 'तानाशाही नहीं सहेंगे', 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' और 'ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन में छात्रों ने चुनाव आयोग की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए यह आवाज उठा रहे हैं और चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। छात्र संगठन की मांग छात्र संगठनों का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया है। SIR के नाम पर वोटों की चोरी और धांधली को लेकर छात्रों में भी भारी आक्रोश है। प्रदर्शन में आइसा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कॉमरेड मनीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान आइसा नेता मानवेन्द्र ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर से जनता का भरोसा उठ रहा है। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे तो लोकतंत्र कैसे बचेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)