प्रयागराज में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:करछना में पितृपक्ष कार्यक्रम के लिए घर से निकले थे, एक हफ्ते के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
करछना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग रामचंद्र की मौत हो गई। वह 9 अक्टूबर को मनैया घाट पितृपक्ष कार्यक्रम में बाल बनाने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई थी। भरहा गांव निवासी रामचंद्र अपने साथी अशोक के साथ बाइक पर थे। अशोक बाइक चला रहे थे। प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर पचदेवरा बेंदौ पुलिया के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अशोक को भी चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान रामचंद्र ने दम तोड़ दिया। रामचंद्र के पांच बेटे और पत्नी सीता हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके बेटे ने इस मामले की सूचना करछना पुलिस को दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)