प्रयागराज में PDA ने 5 बीघे अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:नैनी के मवैया ऊपरहार में बाढ़ क्षेत्र की सील जमीन पर की गई थी प्लाटिंग

Oct 05, 2026 - 19:53
0
प्रयागराज में PDA ने 5 बीघे अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:नैनी के मवैया ऊपरहार में बाढ़ क्षेत्र की सील जमीन पर की गई थी प्लाटिंग
प्रयागराज में अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृति निर्माण के खिलाफ PDA की कार्रवाई जारी है। सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने मवैया ऊपरहार गांव में कार्रवाई की। यहां करीब पांच बीघे जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। निर्माण और अतिक्रमण भी हटाया गया। पांच बीघे जमीन पर हो रही थी प्लाटिंग PDA के मुताबिक कार्रवाई जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल के नेतृत्व में हुई। मवैया ऊपरहार, नैनी में आराजी संख्या 696 की करीब पांच बीघे जमीन पर प्लाटिंग की गई थी। यह प्लाटिंग मुरलीधर निषाद पुत्र चुन्नी लाल निषाद और अन्य लोगों की ओर से की गई थी। PDA ने पहले इस जमीन पर सीलिंग की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद मौके पर अतिक्रमण किया गया था। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण और प्लाटिंग से जुड़े हिस्से को ध्वस्त कर दिया। भवन निरीक्षक और राजस्व टीम रही मौजूद कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षक कुंवर आनंद सिंह मौजूद रहे। राजस्व टीम और सुपरवाइजर भी मौके पर थे। PDA की प्रवर्तन टीम ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया। बिना नक्शा मंजूरी के निर्माण पर होगी कार्रवाई PDA ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य से पहले तलपट मानचित्र स्वीकृत कराना जरूरी है। बिना नक्शा मंजूरी के प्लाटिंग या निर्माण करने पर कार्रवाई की जाएगी। PDA ने निर्माणकर्ताओं और विकासकर्ताओं को भी चेतावनी दी है। अवैध कॉलोनियों में जमीन खरीदने से बचें PDA ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों में जमीन नहीं खरीदने की सलाह दी है। मेला क्षेत्र और बाढ़ क्षेत्र में भी भूखंड खरीदने से बचने को कहा गया है। हाई फ्लड लेवल (HFL) वाले इलाकों में जमीन खरीदने और बेचने से भी बचने की अपील की गई है। PDA ने कहा कि जमीन खरीदने से पहले भूमि और लेआउट की मंजूरी जरूर जांचें। इससे अवैध कॉलोनी में जमीन खरीदने से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User