पतारा में बारिश के जलभराव से मिलेगी निजात:बीडीओ ने PWD से बातकर डलवाए सीमेंटेड पाइप, लिंक मार्ग कटवाकर कराया समस्या का समाधान

Oct 04, 2026 - 15:20
0
पतारा में बारिश के जलभराव से मिलेगी निजात:बीडीओ ने PWD से बातकर डलवाए सीमेंटेड पाइप, लिंक मार्ग कटवाकर कराया समस्या का समाधान
घाटमपुर के पतारा में बारिश से हुए जलभराव के निकासी के लिए सचिव ने बीडीओ से पाइप डलवाने की बात कही, जिसपर बीडीओ ने PWD विभाग से बात करके लिंक मार्ग को कटवाकर सीमेंटेड पाइप लाइन डलवाने का काम किया गया है। जिससे पतारा कस्बे के लोगो को बारिश से हुए जलभराव से निजात मिलेगी। रविवार दोपहर पतारा बीडीओ शिवनरेश राजपूत ने रायपुर रोड स्थित पुलिया के पास पहुंचकर जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए रायपुर- छाजा लिंक मार्ग पर सड़क को कटवाकर सीमेंटेड पाइप लाइन डालने का काम किया गया है। जिससे पतारा कस्बे की जल निकासी की समस्या दूर होगी, यहां पर पहुंचकर उन्होंने पाइप लाइन डालने का निरीक्षण किया, इसके साथ सचिव शैलेन्द्र गोस्वामी को गांव की साफ सफाई कराने की बात कही है। गांव निवासी लोगो ने अधिकारियों को बारिश से हुए जलभराव से निजात दिलाने के लिए धन्यवाद कहा है। बीडीओ बोले- जल भराव से मिलेगी निजात पतारा बीडीओ शिवनरेश राजपूत ने बताया कि उन्होंने PWD से बातकर सड़क को कटवाकर सीमेंटेड पाइप डलवाया गया है, जिससे पतारा कस्बे की जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User