पथरदेवा के युवक की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत:रोजगार की तलाश में दिल्ली जा रहा था, सोशल मीडिया से हुई पहचान

Oct 11, 2026 - 22:32
0
पथरदेवा के युवक की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत:रोजगार की तलाश में दिल्ली जा रहा था, सोशल मीडिया से हुई पहचान
देवरिया जिले के पथरदेवा ब्लॉक के महुआवा खुर्द गांव के 35 साल के मोहन पांडेय की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रोजगार की तलाश में दिल्ली जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में दुख छा गया। ऋषिकेश पांडेय के बेटे मोहन दो दिन पहले दिल्ली के लिए निकले थे। मुरादाबाद में वह पुराने रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के बीच पैदल जा रहे थे, तभी एक बस की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल मोहन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मोहन की पहचान नहीं हो पा रही थी। मुरादाबाद के गलशहीद थाने के प्रभारी ने सोशल मीडिया की मदद ली। सोशल मीडिया से पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी। मोहन की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। रोजगार की उम्मीद लेकर घर से निकले मोहन की मौत से महुआवा खुर्द गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोग मुरादाबाद पहुंचकर आगे की कार्रवाई पूरी करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User