पथरदेवा टेंडर विवाद की जांच के लिए कमेटी बनी:सीआरओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी करेंगे जांच, 4 करोड़ के काम का टेंडर अब तक नहीं खुला

Oct 14, 2026 - 08:15
0
पथरदेवा टेंडर विवाद की जांच के लिए कमेटी बनी:सीआरओ और वरिष्ठ कोषाधिकारी करेंगे जांच, 4 करोड़ के काम का टेंडर अब तक नहीं खुला
देवरिया के पथरदेवा नगर पंचायत में टेंडर खोलने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) और वरिष्ठ कोषाधिकारी शामिल हैं। कमेटी को टेंडर से जुड़े कागजातों की जांच करने को कहा गया है। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। नगर पंचायत में करीब सात करोड़ रुपये के विकास कार्य होने हैं। इनमें से लगभग चार करोड़ के कामों का टेंडर 9 अक्टूबर को खुलना था। लेकिन 8 अक्टूबर की रात टेंडर खोलने को लेकर अधिशासी अधिकारी (ईओ), नगर पंचायत अध्यक्ष और ठेकेदार पक्ष के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ठेकेदार उन पर समय से पहले टेंडर खोलने का दबाव बना रहे थे। वहीं, ठेकेदार पक्ष ने कहा कि ईओ ने टेंडर खुलने से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह से मिलने को कहा था। विवाद के बाद से यह टेंडर अब तक नहीं खुल पाया है। इस विवाद के बीच कमीशन मांगने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति खुद को सांसद का प्रतिनिधि बताकर 7 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। हालांकि, ऑडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User