पति की मौत के बाद खाते से एक-लाख रुपये निकाले:न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला

Oct 12, 2026 - 21:23
0
पति की मौत के बाद खाते से एक-लाख रुपये निकाले:न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला
हापुड़ में पति की मौत के बाद एक महिला के बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाले गए हैं। पिलखुवा के सिखैड़ा गांव की दीप्ति ने दो लोगों पर पति के मोबाइल से यूपीआई के जरिए पैसे निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई और पैसे वापस दिलाने की मांग की है। दीप्ति के पति राजकुमार का केनरा बैंक, पिलखुवा शाखा में खाता था। उनकी 10 सितंबर 2026 को बीमारी से मौत हो गई थी। दीप्ति का आरोप है कि मौत के बाद सिखैड़ा गांव के दिनेश और धर्मपाल ने उनके मोबाइल से यूपीआई के जरिए करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। दीप्ति जब पति के खाते से पैसे निकालने बैंक पहुंचीं तो उन्हें खाते में पैसे नहीं मिले। उन्होंने 15 सितंबर को पिलखुवा थाने, 17 सितंबर को एसपी कार्यालय और 1 अक्टूबर को फिर पिलखुवा थाने में शिकायत दी। 3 अक्टूबर को समाधान दिवस में भी गुहार लगाई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में अभी पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User