पत्नी कहती बॉयफ्रेंड को जयमाला पहनाऊंगी…कहकर सुसाइड किया:झांसी में पति बोला- कमरा बंद करके मुझे पीटा, मरने से पहले का VIDEO
झांसी में एक शख्स ने जहर खा लिया। फिर अपने गांव पहुंचा और घरवालों से कहा- “पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मुझे कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा। पत्नी कह रही है कि मुझे नहीं रखेगी और बॉयफ्रेंड के साथ जयमाला डालेंगी। इसलिए मैंने जहर खा लिया।” घरवालों ने उसके दो वीडियो भी बनाए। फिर तबीयत बिगड़ने पर घरवाले पुलिस की मदद से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज के दौरान जितेंद्र अहिरवार (45) ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद घरवालों ने दोनों वीडियो पुलिस के हवाले कर दिए। घरवालों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। युवक के आरोपों की जांच की जा रही है। पूरा मामला मोठ थाना क्षेत्र के पावई गांव का है। अब जानिए दो वीडियो में क्या कहा? जितेंद्र के मरने से पहले के दो वीडियो सामने आए। 20 सेकेंड के वीडियो में जितेंद्र जमीन पर गिरा पड़ा है और उल्टी कर रहा है। कह रहा है कि ये प्रदीप को रखे है। कहती है तू मर जा, मैं प्रदीप के साथ जयमाला डालूंगी। टेंशन में हमने दवा पी है। दूसरा वीडियो 1.27 मिनट का है। जिसमें जितेंद्र कहता है- प्रदीप और रामकुमारी ने मुझे कमरा में बंद करके मारा है। बखा (कंधे) में काटा है। वो कह रही थी कि पीताबंरा माई मंदिर में हम जयमाला डलवाने जा रहे हैं। जब पत्नी ने कहा कि हम तुम्हें नहीं रखेंगे, प्रदीप के साथ जयमाला डालेंगे। तब मैंने जहर खा लिया। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए एक बेटे की मौत हो चुकी है जितेंद्र अहिरवार (45) पुत्र आसाराम अहिरवार मोठ के पावई गांव का रहने वाला था। उसकी शादी रामकुमारी से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी थी। बड़ा बेटा कपिल बोल नहीं पाता। छोटे बेटे आशीष और नीलम की शादी हो चुकी थी। लगभग 3 साल पहले आशीष की मौत हो गई थी। इसके बाद जितेंद्र अपनी पत्नी, बड़ा बेटा और बहू के साथ झांसी में पंचवटी कॉलोनी में किराए से रहने लगे। यहां पर जितेंद्र प्राइवेट काम करता था। गांव में लगभग ढाई बीघा खेती है। इसलिए कभी-कभार गांव भी आता-जाता रहता था। पत्नी का अफेयर होने से नाराज था मृतक के चचेरे भतीजे करण ने बताया- मेरे चाचा जितेंद्र अपने परिवार के साथ झांसी में रहते थे। यहां पर एक युवक का घर पर आना जाना था। इसलिए चाची से दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। जब चाचा को इसका पता चला तो विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर चाची और उनके प्रेमी ने चाचा को कमरे में बंद करके मारपीट की। इससे चाचा दुखी हो गए। बुधवार को वह गांव पावई आए और जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर हम लोगों पहुंचे तो चाचा ने ही चाची के अफेयर और दुखी होकर जहर खाने की बात बताई। तब हम लोगों ने पुलिस को बुलाया। मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा भतीजे करण ने आगे बताया- पुलिस के सामने चाचा ने बताया कि मेरी पत्नी का किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा है। वो हमारी बात नहीं मानती है। शराब पीकर मेरे साथ मारपीट की। तब घर आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। प्रदीप का नाम लिया है। चाचा के हम लोगों ने भी वीडियो बना लिए। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर हम लोग पुलिस की मदद से चाचा को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान चाचा ने दम तोड़ दिया। हम आगे की जांच पुलिस करेगी। पत्नी से विवाद होने पर जान दी मोठ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया- जितेंद्र का पत्नी से विवाद हो गया था। इस वजह से उसने जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। झांसी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ………………… यह खबर भी पढ़ें नोएडा बस अग्निकांड- 2 घंटे तक लाशें जलती रहीं:चमड़ी जलकर सीटों से चिपकीं, महिला की शिनाख्त नातिन ने पायल से की नोएडा में बुधवार आधी रात महोबा जा रही स्लीपर AC बस में आग लग गई। बस में सवार 9 यात्री जिंदा जल गए। इनमें 8 पुरुष और एक महिला ऊषा देवी थीं। यह खबर भी पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)