पत्नी ने सेना में हवलदार पति पर किया हमला:मैनपुरी में पत्नी से विवाद के बाद गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर

Oct 12, 2026 - 21:23
0
पत्नी ने सेना में हवलदार पति पर किया हमला:मैनपुरी में पत्नी से विवाद के बाद गंभीर घायल, सैफई पीजीआई रेफर
मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के जौरई गांव में छुट्टी पर घर आए सेना के हवलदार अमित कुमार पर उनकी पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सोमवार दोपहर हुए इस हमले में जवान गंभीर घायल हो गए। उनके शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं। 38 वर्षीय अमित कुमार सेना में हवलदार हैं और लेह-लद्दाख में पोस्टेड हैं। वह शनिवार को छुट्टी पर घर आए थे। परिजनों के अनुसार, उनकी पत्नी रेखा रिश्तेदारी में गई थी। अमित ने पत्नी से घर चलने को कहा, जिस पर दोनों में झगड़ा हो गया। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे भदावर हाउस स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के दो मंजिला मकान में विवाद के दौरान अमित कुमार पर धारदार हथियार से हमला हुआ। वह खून से लथपथ मिले। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। पिता बाल बहादुर ने घायल अमित को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि अमित कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के कारण उन्हें सैफई पीजीआई भेजा गया है। परिवार ने अभी तक घटना की साफ जानकारी नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User