पुलिस चेकिंग करती रही और 18 सेकेंड में बाइक चोरी:मेरठ में एल ब्लॉक चौराहे पर वाहन चोरी का CCTV सामने आया

Oct 15, 2026 - 21:39
0
पुलिस चेकिंग करती रही और 18 सेकेंड में बाइक चोरी:मेरठ में एल ब्लॉक चौराहे पर वाहन चोरी का CCTV सामने आया
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। बृहस्पतिवार को एल ब्लॉक चौराहे से चोर महज 18 सेकेंड में बाइक चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। काम से गए राशिद की बाइक ले उड़े चोर लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर निवासी राशिद बृहस्पतिवार को अपनी बाइक एल ब्लॉक चौराहे पर खड़ी कर किसी काम से चले गए थे। इसी दौरान चोर वहां पहुंचे और कुछ ही सेकेंड में बाइक लेकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस चेकिंग के बीच वारदात से सुरक्षा पर सवाल बताया जा रहा है कि जिस चौराहे से बाइक चोरी हुई, वहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए। घटना सामने आने के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश बाइक चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User