पुलिस-कर्मी ने मारी थी शिक्षक नेता के भतीजे को गोली:पत्नी बोली-एनकाउंटर हो, घर पर बुलडोजर चले

Oct 11, 2026 - 14:22
0
पुलिस-कर्मी ने मारी थी शिक्षक नेता के भतीजे को गोली:पत्नी बोली-एनकाउंटर हो, घर पर बुलडोजर चले
आगरा के सदर के सेवला जाट में शुक्रवार देर रात शिक्षक नेता के भतीजे (ढाबा कर्मचारी) बीटू लवानिया (33) की हत्या का आरोपी पुलिस का सिपाही है। वो प्रयागराज में जज की सुरक्षा में तैनात था। छुट्‌टी पर घर आया था। मृतक की पत्नी ने सीएम योगी से आरोपी के एनकाउंटर और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है। बिट्‌टू लवानिया के भाई बंटी ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे के करीब बीटू के दोस्त देवा और रवि ढाबे पर आए थे। बीटू काम खत्म कर उनके पास ऑटो में आकर बैठ गया। वह थोड़ी दूर पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां मधुनगर निवासी जैकी बाइक से आया। ऑटो के पास पैदल पहुंचकर फायरिंग कर दी। बोला कोई बीच में आया तो उसे भी गोली मार देगा। इसके बाद बाइक लेकर चला गया। ऑटो में बिट्‌टू लहूलुहान था। लोगों की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन जान नहीं बचा सके। घटना के बाद परिजन आरोपी के पुलिसकर्मी होने की बात चीख-चीखकर बोल रहे थे। मगर पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही थी। चाचा जय गोविंद का आरोप है कि जिस पिस्टल से गोली मारी गई, वह सर्विस रिवाल्वर है। सीने से पार हुई गोली मृतक के चाचा जयगोविंद ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बिट्‌टू से कोई विवाद नहीं था। आरोपी जैकी ने बिट्‌टू के दोस्तों से विवाद के चलते पहले हवाई फायरिंग की। इसके बाद गोली चला दी। गोली सीधे बिट्‌टू के लगे। पोस्टमार्टम में गोली सीना छेदकर पार निकलने की पुष्टि हुई है। जय गोविंद ने बताया कि जैकी चौधरी और उसका भाई संतोष चौधरी दोनों यूपी पुलिस के सिपाही हैं। जैकी की 2011 में नौकरी लगी थी। वर्तमान में वह प्रयागराज में एक अधिकारी का गनर है। वह क्षेत्र में अक्सर किसी न किसी पर रौब दिखाता है। पत्नी बोली- आरोपी का एनकाउंटर हो पति की मौत से पत्नी अभिलाषा की हालत खराब है। वह कई बार बेहोश हो चुकी है। बेटी आरोही 12 वर्ष की है। परिवार के जीवन यापन पर संकट आ गया है। शनिवार को जब बिट्‌टू का शव घर पहुंचा तो महिलाओं ने इसी बात पर हंगामा किया कि अब परिवार की मदद कौन करेगा। पत्नी का कहना है कि आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए। उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। दो दिन में गिरफ्तार नहीं हुए तो देंगे धरना परिजनों का कहना है कि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। अगर गिरफ्तारी नहीं होती तो वो पुलिस आयुक्त के आवास के बाहर धरना देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User