पुलिस ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास:पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, परिवार ने लगाए उकसाने के आरोप

Sep 25, 2026 - 00:00
0
पुलिस ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास:पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, परिवार ने लगाए उकसाने के आरोप
बरेली के सिविल लाइंस स्थित पुलिस ऑफिस के बाहर गुरुवार दोपहर एक महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला को रोक लिया और उसके हाथ से डीजल की बोतल ले ली। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के आधार पर दो युवकों को महिला को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चलने की बात सीबीगंज क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी अब्दुल कम ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनके बेटे अब्दुल तस्लीम का निकाह सैलानी निवासी शबाना खान से हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद शबाना की ओर से परिवार के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। इनमें से एक मामला पारिवारिक न्यायालय में चल रहा है। मामला खत्म कराने के नाम पर रकम मांगने का आरोप अब्दुल कम का आरोप है कि 23 सितंबर की शाम चौकी चौराहा क्षेत्र में उनकी मुलाकात शोएब और अमर सैनी समेत कुछ लोगों से हुई। तहरीर के अनुसार, बातचीत के दौरान अमर सैनी ने पुलिस और अधिकारियों में अपनी पहचान होने की बात कही। परिवार का आरोप है कि दोनों युवकों ने 50 हजार रुपए देने पर मामले को निपटाने में मदद करने की बात कही। 6 हजार रुपए देने की बात कही तहरीर में अब्दुल कम ने बताया कि उस समय उनके पास 6 हजार रुपए थे, जो उन्होंने दे दिए। उनका आरोप है कि इसके बाद बाकी रकम के लिए भी दबाव बनाया गया। साथ ही महिला से पुलिस ऑफिस के बाहर आत्मदाह करवाने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया है। दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया अगले दिन महिला ने पुलिस ऑफिस के बाहर अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। इसके बाद अब्दुल कम की तहरीर पर अमल सैनी, शोएब और एक अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने नामजद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User