पुराने ठाकुरद्वारा से राधा-कृष्ण की कीमती मूर्ति चोरी:पुलिस जांच में जुटी, डायल 112 पर सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची, पुजारी से पूछताछ

Sep 25, 2026 - 12:04
0
पुराने ठाकुरद्वारा से राधा-कृष्ण की कीमती मूर्ति चोरी:पुलिस जांच में जुटी, डायल 112 पर सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची, पुजारी से पूछताछ
उन्नाव। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर आसीवन थाना क्षेत्र के पारा सैदपुर गांव में स्थित पुराने ठाकुरद्वारा मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी होने की खबर से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। मूर्ति की कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है, मंदिर के संरक्षक प्रताप सिंह ने सुबह करीब 7:50 बजे डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, पारा सैदपुर के पुराने ठाकुरद्वारा में राधा-कृष्ण की मूर्ति रखी थी, जिसके चोरी होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी लेना शुरू कर दिया है। घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी अवध बिहारी से पुलिस पूछताछ कर रही है। करीब 60 वर्षीय अवध बिहारी पारा सैदपुर गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मंदिर से मूर्ति कब गायब हुई और घटना के समय मंदिर में कौन-कौन लोग मौजूद थे। इसके अलावा, मंदिर परिसर में आने-जाने वाले लोगों और आसपास की गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मूर्ति चोरी होने की जानकारी क्षेत्र में फैलने के बाद ग्रामीणों में भी चर्चा शुरू हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। आसीवन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटना के संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User