पूर्व विधायक के भतीजे ने मूंगफली दुकान में मारी टक्कर:कानपुर में विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट की, परिवार को धमकाने का आरोप
कानपुर के रेलबाजार क्षेत्र के फेथफुलगंज में रविवार देर रात मूंगफली की दुकान को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक के भतीजे ने कार से दुकान के तख्त में टक्कर मार दी। विरोध करने पर घर की महिलाओं के साथ मारपीट की गई। पीड़िता रुखसाना बेगम के मुताबिक, उनका छोटा बेटा छोटी मस्जिद के पास तख्त पर मूंगफली की दुकान लगाता है। आरोप है कि दुकान हटाने को लेकर पहले भी धमकी दी गई थी। रविवार रात हुई घटना के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपी ने अपने साथी को बुला लिया। परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी दोबारा घर पहुंचे और धमकियां दीं। रेलबाजार थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार की टक्कर से दुकान का सामान सड़क पर बिखरा रुखसाना बेगम ने बताया कि उनका छोटा बेटा फेथफुलगंज में छोटी मस्जिद के पास तख्त लगाकर मूंगफली बेचता है। आरोप है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक का भतीजा पहले भी दुकान हटाने की धमकी दे चुका था। रविवार रात आरोपी कार लेकर पहुंचा और दुकान के तख्त में टक्कर मार दी। इससे दुकान का सामान सड़क पर बिखर गया। घटना का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अपने साथी को बुलाया और घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। धारदार हथियार लेकर पहुंचने का भी आरोप पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी दोबारा उनके घर पहुंचे और धमकियां देने लगे। परिवार का दावा है कि आरोपी धारदार हथियार भी लेकर आए थे। मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुटने के कारण बड़ी घटना टल गई। रुखसाना का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। रुखसाना ने आरोप लगाया कि मई 2022 में भी आरोपी उनके घर में घुसकर मारपीट कर चुका है। उस समय मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया था। पीड़िता का दावा है कि इसके बाद भी परिवार को कई बार सड़क पर रोककर डराया-धमकाया गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, दुकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उनकी सुरक्षा का सवाल बन गया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।रेल बाजार थाना प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)