पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रावास में चला स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान:विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा, परिसर को हरा-भरा रखने का संकल्प भी लिया

Oct 04, 2026 - 12:38
0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रावास में चला स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान:विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा, परिसर को हरा-भरा रखने का संकल्प भी लिया
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में रविवार को 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम हुआ। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्रावास परिसर में स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। परिसर में कई जगहों पर फलदार और अन्य उपयोगी पौधे लगाए गए। छात्रावास के विद्यार्थियों और छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्हें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पौधों के रखरखाव के बारे में बताया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा की भावना बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को स्वच्छ और हरा-भरा रखना सबकी जिम्मेदारी है। श्रीनिवास रामानुजन छात्रावास में प्रो. रजनीश भास्कर ने विद्यार्थियों को स्वच्छता और वृक्षारोपण का महत्व बताया। चरक छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी वृक्षारोपण किया। चीफ वार्डन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने पर्यावरण संरक्षण बताया। महिला छात्रावास में भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User