पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीखें तय:नवीनीकरण 15 अक्टूबर तक, नए आवेदन का मौका 31 अक्टूबर तक

Oct 06, 2026 - 08:55
0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीखें तय:नवीनीकरण 15 अक्टूबर तक, नए आवेदन का मौका 31 अक्टूबर तक
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। छात्रवृत्ति का नवीनीकरण कराने वाले छात्र 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद छात्रों को इसकी हार्ड कॉपी भी संबंधित संस्थान में जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में छात्रवृत्ति के लिए नए आवेदन करने वाले छात्रों को 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जौनपुर और गाजीपुर के सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्धारित समय सीमा में छात्रों के आवेदन का सत्यापन कर उन्हें आगे भेजने के निर्देश दिए हैं। स्नातक-स्नातकोत्तर छात्रों के लिए योजना विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत जिन छात्रों को छात्रवृत्ति का नवीनीकरण कराना है, वे 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित संस्थान में जमा करना जरूरी होगा। समय से सत्यापन कराने के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों से कहा है कि छात्रों से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन कर उन्हें समय से आगे भेजा जाए। जौनपुर और गाजीपुर के कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों से निर्धारित अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User