पुतले के हांथ में चक्र से निकली रंग-बिरंगी चिंगारी VIDEO:कानपुर परेड रामलीला में मेघनाथ वध का मंचन, 40 सेकेंड में पुतला जमीन पर गिरा

Oct 20, 2026 - 06:28
0
पुतले के हांथ में चक्र से निकली रंग-बिरंगी चिंगारी VIDEO:कानपुर परेड रामलीला में मेघनाथ वध का मंचन, 40 सेकेंड में पुतला जमीन पर गिरा
कानपुर की परेड रामलीला सोसाइटी रजि. की रामलीला में सोमवार रात मेघनाथ वध का मंचन किया गया। मंच पर लक्ष्मण ने धनुष से दिव्य बाण चलाकर रावण के पुत्र मेघनाथ का वध किया। इसके बाद परेड मैदान में 70 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही जोरदार धमाके हुए और पूरा मैदान पटाखों की आवाज से गूंज उठा। पुतले के हाथ में घूमा पटाखों से बना हुआ चक्र मेघनाथ के पुतले को जयपुर के सलीम ने तैयार किया था। दहन के दौरान पुतले के बाएं हाथ में लगे आतिशबाजी से तैयार चक्र घूमते नजर आए। इनसे निकलने वाली रंग-बिरंगी रोशनी ने लोगों का ध्यान खींचा। कुछ ही देर में पुतला धमाकों के साथ जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान सैकड़ों धमाकेदार पटाखों की आवाज से परेड मैदान गूंज उठा। रात 11:15 बजे के बाद आसमान में दिखी आतिशबाजी पुतला दहन के पहले रात 11:15 बजे से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए आतिशबाजों ने आसमानी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखरने लगी। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग परेड मैदान पहुंचे। लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी का आनंद लिया। कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डेय और मंत्री राकेश सचान भी पहुंचे परेड रामलीला सोसाइटी ने वर्ष 2026 में अपने 150 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर सोमवार को रामलीला मंचन के दौरान कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान भी मंच पर पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User