पूविवि में प्रवेश से छूटे छात्रों को अंतिम मौका:30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पूरी कर सकते हैं प्रक्रिया

Sep 26, 2026 - 08:31
0
पूविवि में प्रवेश से छूटे छात्रों को अंतिम मौका:30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पूरी कर सकते हैं प्रक्रिया
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आखिरी मौका दिया है। जो छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एडमिशन नहीं ले पाए थे, वे अब प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। छात्र 30 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने 25 सितंबर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में समर्थ पोर्टल के जरिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और पढ़ाई भी शुरू हो गई है। कुछ छात्र किसी वजह से समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। छात्रों की मांग पर और कुलपति के 24 सितंबर के आदेश के बाद यह अंतिम अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि यह मौका सिर्फ छूटे हुए छात्रों के लिए है। उन्हें समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, कोर्स सेलेक्शन और एडमिशन ग्रांट सहित सभी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 30 सितंबर के बाद प्रवेश के लिए कोई और मौका नहीं मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User