रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो चालक की मौत:लखनऊ में बाइक से हुई टक्कर, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

Oct 05, 2026 - 15:32
0
रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो चालक की मौत:लखनऊ में बाइक से हुई टक्कर, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
लखनऊ के सरोजनीनगर में सोमवार सुबह एक इलेक्ट्रिक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। ऑटो गलत दिशा से आ रहा था। इस हादसे में ऑटो चालक अमृतलाल (35) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उन्नाव के सहरावां गांव निवासी अमृतलाल सुबह करीब 9:15 बजे नादरगंज से ऑटो लेकर 32 बटालियन पीएसी तिराहे के पास से कानपुर रोड पर आरटीओ ऑफिस की तरफ गलत दिशा में जा रहे थे। तभी चुंगी की ओर से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर से अमृतलाल उछलकर सड़क पर गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई। बाइक सवार को मामूली चोटें आईं और वह मौके से चला गया। पुलिस ने अमृतलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User