‘राइज अबव: ए डायलॉग ऑन इनर स्ट्रेंथ’ कार्यक्रम:बीके शिवानी बोलीं- आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच से सुधरेगा जीवन

Oct 17, 2026 - 10:11
0
‘राइज अबव: ए डायलॉग ऑन इनर स्ट्रेंथ’ कार्यक्रम:बीके शिवानी बोलीं- आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच से सुधरेगा जीवन
लखनऊ में फिक्की फ्लो लखनऊ की ओर से विनम्र खंड स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज में ‘राइज अबव: ए डायलॉग ऑन इनर स्ट्रेंथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आध्यात्मिक वक्ता सिस्टर बीके शिवानी ने कहा कि आंतरिक शक्ति, आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच जीवन में वास्तविक बदलाव का आधार हैं। व्यक्ति जब स्वयं में बदलाव लाता है, तभी उसके जीवन में सुधार आता है। उन्होंने तनाव प्रबंधन, मानसिक स्थिरता और ध्यान की व्यावहारिक तकनीकों पर चर्चा की। कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया। अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल्स के एमडी डॉ. मयंक सोमानी और डॉ. हरित चतुर्वेदी ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के आपसी संबंधों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वाति वर्मा, विभा अग्रवाल, देवांशी सेठ, निवेदिता सिंह, प्रज्ञा अग्रवाल और वसुधा जैन मौजूद रहीं। कार्यक्रम में भावनात्मक संतुलन और आंतरिक मजबूती को वास्तविक प्रगति का आधार बताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User