राजनाथ बोले- राहुल युवाओं को भटका रहे:विपक्षी देश में आतंकी पैदा करना चाहते हैं, बांग्लादेश की तरह जबरन सरकार बदलना चाहते हैं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा- हाल के दिनों में दिल्ली में हुए प्रदर्शनों ने कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस और उनके सहयोगी दल युवाओं को भटका रहे हैं। बांग्लादेश की तर्ज पर देश में जबरन सरकार बदलना चाहते हैं। उनका एजेंडा लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करना और देश में आतंकी पैदा करना है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनाथ ने कहा- राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को समझना होगा कि लोकतंत्र संवैधानिक संस्थाओं को भंग करने या विकास यात्रा में रोड़ा पैदा करने का लाइसेंस नहीं है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश की बलि नहीं चढ़ाई जा सकती। राहुल को जनमत का सम्मान करते हुए अपनी भूमिका पर मंथन करना चाहिए। हमें टकराव नहीं, राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुनना चाहिए। उन्होंने कहा- कांग्रेस के दौर में तीन बड़े और कभी न भूलने वाले अपराध हुए हैं- पहला, 1975 में देश पर आपातकाल थोपना, दूसरा, 1985 में सिखों का नरसंहार और तीसरा, 1990 में कार सेवकों पर गोलियां चलवाने वाले का साथ देना। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)