रामलीला में केवट-राम संवाद:केवट बोला- प्रभु, आप भवसागर पार लगाते हैं, मैं सिर्फ नदी पार कराता हूं
उरई के राठ रोड स्थित रामलीला भवन में बुधवार को श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में केवट-राम संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसमें केवट ने प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को नाव में बैठाने से पहले उनके चरण धोने की शर्त रखी। केवट ने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों के स्पर्श से पत्थर की अहिल्या नारी बन गई थीं। यदि उनकी नाव भी बदल गई, तो परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा। श्रीराम की सहमति मिलने पर केवट ने श्रद्धापूर्वक उनके चरण धोए और तीनों को नदी पार कराई। नदी पार करने के बाद श्रीराम ने केवट को उतराई देनी चाही, लेकिन उसने विनम्रता से इनकार कर दिया। केवट ने कहा कि वह छोटी नदी पार कराता है, जबकि प्रभु श्रीराम लोगों को भवसागर से पार लगाते हैं। मंचन के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में समिति के रवि इटोदिया और बृजकिशोर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)