रामपुर में कृष्ण जन्मलीला से रामायण प्रसंगों तक मंचन:जटायु के साहस और शबरी की भक्ति ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
रामपुर में श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान वृंदावन के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक महोत्सव में सुबह श्रीकृष्ण जन्मलीला और रात में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। संस्थान के निदेशक कन्हैया लाल दत्ता त्रय के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुबह श्रीकृष्ण जन्मलीला के मंचन के दौरान भक्तिमय वातावरण में जयकारे गूंज उठे। वहीं, रात्रि में खर-दूषण वध, सीता हरण, जटायु मोक्ष, शबरी मिलन और राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। जटायु के साहस और शबरी की अनन्य भक्ति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंग ने विश्वास और सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुमार जैन, संजीव अग्रवाल, प्रतीक सक्सेना और सुमित अग्रवाल मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल सोनी ताऊ सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)