रामपुर में राम महोत्सव:जनकपुरी प्रवेश, गंगोत्पत्ति और गौरी पूजन के प्रसंगों का मंचन

Oct 09, 2026 - 16:53
0
रामपुर में राम महोत्सव:जनकपुरी प्रवेश, गंगोत्पत्ति और गौरी पूजन के प्रसंगों का मंचन
रामपुर में श्री राम महोत्सव के दौरान शुक्रवार को प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। अहिल्या उद्धार, गंगोत्पत्ति, जनकपुरी प्रवेश, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को पूरी तरह भावविभोर कर दिया। सुबह के सत्र में श्रीकृष्ण रासलीला, चैतन्य महाप्रभु की लीला और नगर भ्रमण का भी सुंदर आयोजन किया गया। रात्रिकालीन मंचन में कलाकारों ने सजीव अभिनय से 'अहिल्या उद्धार' के जरिए प्रभु की करुणा और 'गंगोत्पत्ति' के जरिए राजा भगीरथ की तपस्या को मंच पर उतारा। विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण का जनकपुरी प्रवेश और मिथिला दर्शन देखकर दर्शक मुग्ध हो गए। महोत्सव का सबसे प्रमुख आकर्षण 'पुष्प वाटिका' लीला रही, जिसमें राम-सीता के प्रथम दर्शन और गौरी पूजन का बेहद भावपूर्ण चित्रण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता और प्रीति अग्रवाल उपस्थित रहे। इन धार्मिक प्रसंगों ने पवित्र प्रेम, समर्पण और अटूट आस्था का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User