रामपुर में श्री राम महोत्सव:मंच पर सती मोह, भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मंचन

Oct 05, 2026 - 14:24
0
रामपुर में श्री राम महोत्सव:मंच पर सती मोह, भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मंचन
रामपुर में श्री सनातन रामलीला कमेटी द्वारा उत्सव पैलेस, कोसी मंदिर मार्ग पर आयोजित श्री राम महोत्सव का भव्य शुभारंभ एडीएम आनंद कुमार ने फीता काटकर किया। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही पूरा परिसर भगवान श्रीराम की भक्ति और सनातन संस्कृति के रंग में रंग गया। जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर रामलीला पब्लिक स्कूल के बैंड ने एडीएम का स्वागत किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ नवनिर्मित राम मंदिर में जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शुभारंभ समारोह में रामलीला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद रामलीला मंच पर सती मोह तथा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। शिव-पार्वती विवाह का दृश्य आते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव और माता पार्वती के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन आनंद कुमार ने कहा कि श्रीरामलीला और श्री राम महोत्सव हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। एसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User