राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे:बलरामपुर में 103.030 पर बह रहा पानी, प्रशासन अलर्ट पर, लगातार निगरानी

Oct 05, 2026 - 10:01
0
राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे:बलरामपुर में 103.030 पर बह रहा पानी, प्रशासन अलर्ट पर, लगातार निगरानी
बलरामपुर। सोमवार सुबह 08:00 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 103.030 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से 1.590 मीटर नीचे तथा चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 0.590 मीटर नीचे है। वहीं, सुबह 08:00 बजे तक जनपद में वर्षा शून्य (Rainfall-Nil) दर्ज की गई। रविवार शाम 04:00 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 103.140 मीटर दर्ज किया गया था। सोमवार सुबह 08:00 बजे यह घटकर 103.030 मीटर हो गया। इस प्रकार नदी के जलस्तर में 0.110 मीटर की कमी दर्ज की गई है। नदी का जलस्तर फिलहाल चेतावनी बिंदु और खतरे के निशान दोनों से नीचे है तथा डाउनस्ट्रीम का ट्रेंड बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा राप्ती नदी के जलस्तर के साथ-साथ तटवर्ती, निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग करने, जलस्तर में होने वाले प्रत्येक महत्वपूर्ण परिवर्तन की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से नदी के निकटवर्ती एवं निचले इलाकों में स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा जलस्तर से संबंधित सूचनाओं का नियमित संकलन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नदी के किनारे एवं जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं। बच्चों और पशुओं को नदी के समीप न जाने दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी समस्या या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें। जिला प्रशासन द्वारा राप्ती नदी के जलस्तर एवं तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User