रास्ते के विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की:महिला सिपाही से हाथापाई की कोशिश, आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
शामली में रविवार को कांधला थाना क्षेत्र के भभीसा गांव में रास्ते के विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम से धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष की महिलाओं ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया। इसी दौरान कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। शिकायत के आधार पर महिला सिपाही के भाई, 3 बहनों और दो किशोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घेर के सामने मिट्टी डालने की शिकायत भभीसा निवासी सतबीर ने शनिवार को तहसील दिवस में शिकायत दी थी। आरोप लगाया कि गांव के गुड्डू पक्ष के लोगों ने उसके घेर के सामने मिट्टी डाल दी है। इससे घेर का गेट बंद हो गया और आवागमन प्रभावित हो रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के लिए भभीसा चौकी प्रभारी अमरदीप को टीम के साथ मौके पर भेजा। कानपुर में तैनात महिला सिपाही भी पहुंची पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान गुड्डू की बहन भी मौके पर पहुंची थी। वह कानपुर पुलिस में सिपाही है। उस समय घर आई हुई थी। आरोप है कि उसने अपने परिवार के लोगों के साथ पुलिस टीम की कार्रवाई का विरोध किया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों और परिवार के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। शिकायतकर्ता सतबीर ने आरोप लगाया कि महिला सिपाही ने अपने पद का प्रभाव इस्तेमाल करते हुए परिवार के लोगों के साथ मिलकर पुलिस टीम के सामने विवाद किया और मारपीट की। वीडियो में महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो में दिख रहे पूरे घटना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना में महिला सिपाही की बहन अंजु के घायल होने की बात भी सामने आई है। छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज शिकायतकर्ता की तहरीर पर महिला सिपाही के भाई, तीन बहनों और दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। ASP बोले- वीडियो की जांच जारी कांधला थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया- सतबीर की शिकायत पर पुलिस टीम जांच के लिए गई थी। मौके पर गुड्डू की बहन और उसके परिवार के लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, टीम की कार्रवाई के विरोध के दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। ASP सुमित शुक्ला ने बताया- वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)