रात की तेज बारिश में भी नहीं टूटा हौसला:चौथे दिन धरने पर Gen-Z डॉक्टर्स, IVRI में 150 से ज्यादा स्टूडेंट्स की मांग

Oct 08, 2026 - 11:54
0
रात की तेज बारिश में भी नहीं टूटा हौसला:चौथे दिन धरने पर Gen-Z डॉक्टर्स, IVRI में 150 से ज्यादा स्टूडेंट्स की मांग
देश के प्रतिष्ठित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), इज्जतनगर में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी है। बुधवार रात हुई तेज बारिश के बावजूद स्टूडेंट्स धरना स्थल से नहीं हटे। गुरुवार सुबह भी छात्र ‘We Want Justice’ के नारे लगाते रहे। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पर लिखित और ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। 150 से ज्यादा अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स धरने पर IVRI में देश के अलग-अलग राज्यों से आए 150 से ज्यादा अंडरग्रेजुएट छात्र-छात्राएं मुख्य परिसर में शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। छात्रों के हाथों में तख्तियां हैं और वे स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप 12 महीने की होती है, लेकिन वर्तमान में उन्हें सिर्फ 6 महीने के लिए ₹3,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है। 12 महीने के लिए ₹25 हजार प्रतिमाह की मांग छात्रों की सीधी मांग है कि 12 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप के दौरान उन्हें ₹25,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाए। छात्रों का तर्क है कि देश के कई वेटरनरी संस्थानों में इंटर्नशिप के दौरान करीब ₹23 हजार से ₹24 हजार तक मानदेय मिल रहा है। ऐसे में देश के प्रतिष्ठित संस्थान IVRI में महज ₹3,000 प्रतिमाह और वह भी केवल 6 महीने के लिए दिया जाना उचित नहीं है। नोटिस और हॉस्टल खाली कराने के निर्देश का भी विरोध छात्रों का आरोप है कि धरना खत्म कराने के लिए संस्थान की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। कुछ छात्रों और उनके अभिभावकों को नोटिस दिए गए हैं। साथ ही हॉस्टल खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं। छात्रों का कहना है कि वे किसी टकराव के पक्ष में नहीं हैं और न ही इमरजेंसी पशु चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित कर रहे हैं। इसके बावजूद यदि दबाव बनाया गया तो भी वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। छात्रा बोली- पढ़ाई छोड़कर धरने पर बैठना मजबूरी धरने में शामिल एक छात्रा ने बताया कि वे सोमवार सुबह से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र पढ़ाई छोड़कर धरने पर नहीं बैठना चाहता, लेकिन मांगों को लेकर मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा है। छात्रा के मुताबिक उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि 6 महीने की जगह पूरी 12 महीने की इंटर्नशिप के लिए ₹25,000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। हरियाणा के छात्र ने LUVAS का उदाहरण दिया हरियाणा से आए एक छात्र ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के LUVAS को छोड़कर IVRI को देश का बेहतर संस्थान समझकर चुना था। उनका कहना है कि LUVAS में इंटर्नशिप अलाउंस के तौर पर करीब ₹24,310 मिलता है। छात्र ने VCI के मानकों का हवाला देते हुए कहा कि 12 महीने की इंटर्नशिप के साथ टीए, डीए और आवास संबंधी सुविधाओं का प्रावधान होना चाहिए, जबकि IVRI में छात्रों को रहने का खर्च भी खुद उठाना पड़ रहा है। लद्दाख से गोरखपुर तक छात्रों का एक सुर धरने में लद्दाख, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के छात्र शामिल हैं। गोरखपुर की छात्रा श्वेता सिंह और राजस्थान की छात्राओं का कहना है कि जब प्रदेश की दूसरी वेटरनरी यूनिवर्सिटीज में करीब ₹23 हजार तक मानदेय दिया जा रहा है, तो IVRI जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान में छात्रों को ₹3,000 पर क्यों रखा गया है। छात्रों ने साफ कहा कि बारिश, नोटिस और हॉस्टल खाली कराने के दबाव के बावजूद उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि लिखित और समयबद्ध समाधान मिलने के बाद ही धरना खत्म करने पर फैसला लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User