राठ के पथखुरी में फांसी लगाने से व्यक्ति की मौत:मकान बेचने का दबाव और बैटरी चोरी के आरोप में मारपीट का दावा

Oct 04, 2026 - 14:30
0
राठ के पथखुरी में फांसी लगाने से व्यक्ति की मौत:मकान बेचने का दबाव और बैटरी चोरी के आरोप में मारपीट का दावा
हमीरपुर के पथखुरी गांव में 60 वर्षीय शिवपाल की फांसी लगाने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दामाद सियाराम ने पड़ोसियों पर मकान बेचने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बैटरी चोरी के आरोप में शिवपाल के साथ मारपीट की गई और पुलिस ने उन्हें शांति भंग के मामले में चालान किया था। सियाराम के मुताबिक, थाने से घर लौटने के बाद शिवपाल ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली। रविवार को उसने जरिया थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दामाद सियाराम ने बताया कि शिवपाल अपनी पत्नी सम्पतरानी के साथ पथखुरी गांव में रहते थे। आरोप है कि पड़ोसी काफी समय से शिवपाल पर मकान बेचने का दबाव बना रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों की ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। बैटरी चोरी के आरोप में मारपीट की शिकायत सियाराम के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने के बाद पड़ोसियों ने शिवपाल पर चोरी का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पड़ोसियों ने शिवपाल पर बैटरी चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए जरिया थाने में तहरीर दी। थाने में रातभर रखा, अगले दिन 151 में चालान सियाराम का आरोप है कि जरिया पुलिस ने शिवपाल को रातभर थाने में रखा। अगले दिन पुलिस ने उनका शांति भंग की धारा 151 में चालान कर दिया। सियाराम के मुताबिक, थाने से घर लौटने के बाद शिवपाल पड़ोसियों की प्रताड़ना से परेशान थे। इसी के बाद उन्होंने फांसी लगा ली। दामाद ने थाने में दी शिकायत शिवपाल की मौत के बाद दामाद सियाराम ने रविवार को जरिया थाने में शिकायत देकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी सम्पतरानी और पुत्रियां विनीता, अनीता व सरतना को छोड़ गए हैं। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User