रायबरेली में अधेड़ का शव पंखे से लटका मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच
रायबरेली के सरेनी कोतवाली क्षेत्र के बेनी माधवगंज गांव में सोमवार सुबह 7 बजे एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। मृतक की पहचान हरिकेश (पुत्र अमृतलाल) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, हरिकेश रविवार रात खाना-पीना खाकर अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने कुंडा खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। हरिकेश चादर के सहारे पंखे से लटके हुए थे। परिजनों ने तुरंत शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान प्रशासक कन्हैया गुप्ता की मौजूदगी में पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों का कहना है कि रात तक सब कुछ सामान्य था और किसी तरह के विवाद या तनाव की बात सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)