रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस:₹2,009 करोड़ बांटे जाएंगे, अश्विनी वैष्णव बोले- यह दिवाली तोहफा, 11.40 लाख स्टाफ को फायदा
केंद्र सरकार ने रेलवे के करीब 11 लाख 40 हजार कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस देने की मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले पर करीब 2,009 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने इसे रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा बताया। इससे करीब 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वैष्णव ने कहा कि रेलवे कर्मचारी दिन-रात काम करते हैं। जब लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, तब भी रेलवे कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। वे रेलवे ट्रैक, इंजन और वर्कशॉप में काम करते हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)