रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में:सेवा ज्योति यात्रा में होंगे शामिल, भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी

Oct 07, 2026 - 06:53
0
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गाजियाबाद में:सेवा ज्योति यात्रा में होंगे शामिल, भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज बुधवार को गाजियाबाद में रहेंगे। वह घंटाघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। रक्षामंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के मुताबिक, सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार सुबह 9 बजे घंटाघर रामलीला मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा। शहर के अलग-अलग इलाकों से सेवा ज्योति यात्राएं निकलेंगी, जो रामलीला मैदान के पास पहुंचकर एक साथ मिलेंगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। यह है कार्यक्रम भाजपा महानगर द्वारा सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। रक्षामंत्री जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह 2009 से 2014 तक गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी DCP सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि रक्षामंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ACP, थाना प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर समेत करीब 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की अलग से तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User