रणजी ट्रॉफी- गिल 1 रन बनाकर आउट:छत्तीसगढ़ ने पंजाब के 3 विकेट झटके, हर्षल पटेल के 250 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे

Oct 18, 2026 - 13:17
0
रणजी ट्रॉफी- गिल 1 रन बनाकर आउट:छत्तीसगढ़ ने पंजाब के 3 विकेट झटके, हर्षल पटेल के 250 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का दूसरा राउंड रविवार से शुरू हुआ। पंजाब के लिए खेल रहे भारतीय कप्तान शुभमन गिल छत्तीसगढ़ के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, गुजरात के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने दिल्ली के खिलाफ अपना 250वां फर्स्ट क्लास विकेट हासिल किया। गिल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल ने शुभमन गिल को 1 रन पर बोल्ड कर दिया। इससे पहले छत्तीसगढ़ ने ओपनर हरनूर पन्नू और विहान मल्होत्रा के विकेट लिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े थे। लंच के करीब पंजाब का स्कोर 89/3 था। हर्षल पटेल के 250 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे गुजरात के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने दिल्ली के खिलाफ सनत सांगवान को आउट कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे किए। इसके बाद उन्होंने यश ढुल को भी पवेलियन भेजा। दूसरी ओर, दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्य ने 55 गेंदों में अपना दूसरा फर्स्ट क्लास अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली ने 94 रन पर 2 विकेट गंवाए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User