रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत:बुलंदशहर में खेत में ट्रैक्टर से चला रहा था मशीन, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Oct 07, 2026 - 20:30
0
रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत:बुलंदशहर में खेत में ट्रैक्टर से चला रहा था मशीन, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में बुधवार शाम खेत में रोटावेटर चलाते समय एक किसान उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक की पहचान कर्पूरी फार्म हाउस निवासी रोहित (39) पुत्र रामवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित शाम अपने खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चला रहा था। इसी दौरान अचानक वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और रोहित को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दो बेटों और पत्नी को पीछे छोड़ गया रोहित रोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित के परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बेटे हैं। हादसे से गांव में भी शोक का माहौल है। मृतक के भाई संदीप ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी है। संदीप का कहना है कि वह मृतक रोहित का पोस्टमार्टम कराएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User