रसधान में सजा मां दुर्गा का दरबार:रसधान में भक्ति का माहौल, मां दुर्गा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु

Oct 17, 2026 - 09:40
0
रसधान में सजा मां दुर्गा का दरबार:रसधान में भक्ति का माहौल, मां दुर्गा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
कानपुर देहात के ग्राम रसधान में शारदीय नवदुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के चलते पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। माता रानी के दरबार को आकर्षक झालरों, फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया है। पंडाल की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां दुर्गा के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। संध्या आरती के दौरान पंडाल श्रद्धालुओं से भर जाता है और ‘जय माता दी’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठता है। महोत्सव की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी युवाओं की टोली संभाल रही है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ गांव में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User