रसोइया महासंघ ने मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया:10 हजार करने की मांग, 5 सूत्रीय मांगपत्र सदर विधायक को सौंपा

Oct 04, 2026 - 12:04
0
रसोइया महासंघ ने मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया:10 हजार करने की मांग, 5 सूत्रीय मांगपत्र सदर विधायक को सौंपा
महराजगंज में अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ की बैठक हुई। इसमें यूपी सरकार द्वारा रसोइयों के मानदेय में ₹1,500 की बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया। महासंघ ने मानदेय ₹10,000 प्रतिमाह करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने बताया कि पहले रसोइयों को सिर्फ ₹2,000 मानदेय मिलता था, जिससे घर चलाना मुश्किल था। ₹1,500 की बढ़ोतरी से कुछ राहत मिलेगी, पर आर्थिक स्थिति देखते हुए मानदेय ₹10,000 किया जाना चाहिए। रसोइयों ने 5 सूत्रीय मांगें रखीं। इनमें सेवा से न हटाना, हर महीने और कम से कम 11 महीने का मानदेय देना शामिल है। बीमा कराने और मानदेय भारतीय स्टेट बैंक से भेजने की भी मांग की गई। चुनाव ड्यूटी का खर्च भी देने को कहा। यह मांगपत्र सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के जरिए मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष बिंदु देवी, महासचिव सरस्वती देवी, मंडल अध्यक्ष विजय लाल समेत कई रसोइया मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User