रसूलाबाद में 19वें विराट दंगल में उमड़ा जनसैलाब:ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा पर चढ़कर देखा दंगल, महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम

Oct 11, 2026 - 18:43
0
रसूलाबाद में 19वें विराट दंगल में उमड़ा जनसैलाब:ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा पर चढ़कर देखा दंगल, महिला पहलवानों ने भी दिखाया दम
कानपुर देहात में रसूलाबाद के कैटरा नैला में रविवार को आयोजित 19वें विराट दंगल में पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। वरिष्ठ सपा नेता पुष्पेंद्र यादव की ओर से आयोजित दंगल में दर्शकों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और बाइक पर खड़े होकर कुश्ती का आनंद लेते नजर आए। दंगल में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी ताकत और हुनर का प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कहा कि दंगल जैसे आयोजन लोगों को एकता के सूत्र में बांधते हैं। खेल व्यक्ति को मिट्टी से जोड़ने के साथ स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है। जब लोग स्वस्थ होंगे, तभी देश तरक्की करेगा। मौशम अली और टाइगर के बीच कड़ा मुकाबला दंगल की सबसे महंगी कुश्ती मौशम अली और टाइगर पहलवान के बीच हुई। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। आखिरकार मौशम अली ने जीत दर्ज की। वहीं, बरेली के गोपाल पहलवान ने सोनीपत के प्रदीप को शिकस्त दी। नेपाल के देवा थापा ने गंगानगर के सोनी पहलवान को हराया, जबकि टाइगर पहलवान ने राणा पहलवान को पटखनी दी। महिला पहलवानों के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। रूबी पहलवान और सोनी पहलवान के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें रूबी ने जीत हासिल की। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां रहीं मौजूद कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, पूर्व विधायक अरविंद यादव और सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा समेत कई नेता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। आयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य अंकित सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। देशभर से आए पहलवानों के मुकाबलों और दर्शकों की भारी भीड़ के बीच 19वां विराट दंगल उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User