रसूलाबाद में 4 हजार उपभोक्ताओं के घर गुल रहेगी बिजली:मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कटौती, 33 केवी लाइन की मरम्मत

Oct 09, 2026 - 23:31
0
रसूलाबाद में 4 हजार उपभोक्ताओं के घर गुल रहेगी बिजली:मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कटौती, 33 केवी लाइन की मरम्मत
कानपुर देहात में रसूलाबाद में शनिवार, 10 अक्टूबर को करीब 4 हजार उपभोक्ताओं को चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग 33 केवी लाइन पर अनुरक्षण और मरम्मत का काम कराएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। लाइन के तार और इंसुलेटर किए जाएंगे दुरुस्त दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रसूलाबाद विद्युत वितरण उपखंड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मेंटेनेंस के दौरान ढीले तारों को दुरुस्त किया जाएगा। बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी। खंभों पर लगे खराब इंसुलेटर भी बदले जाएंगे। त्योहारों से पहले होगी मरम्मत विद्युत विभाग के मुताबिक, आगामी त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए यह काम कराया जा रहा है। मेंटेनेंस के कारण रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के संबंधित इलाकों में सप्लाई बाधित रहेगी। जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह चार घंटे की कटौती को देखते हुए उपभोक्ताओं को जरूरी काम पहले निपटाने और पानी समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने की सलाह दी गई है। विभाग ने बिजली कटौती से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User