सॉकर मैच के दौरान मैदान पर घुसी कार:बच्चे समेत 2 की मौत, कई घायल; ड्राइवर हिरासत में
अमेरिका के कंसास में शनिवार को एक सॉकर मैच के दौरान एक कार मैदान में घुस गई। हादसे में एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। यह घटना विचिटा स्थित स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई। कार करीब 3:25 बजे मैदान में घुसी, उस समय मैच चल रहा था। विचिटा पुलिस ने ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उससे आम लोगों को अब कोई खतरा नहीं है। कार के अंदर 2 नाबालिग भी सवार थे। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही रही। ड्राइवर हिरासत में है, कार की रफ्तार पता नहीं विचिटा पुलिस विभाग के आरोन मोसेस ने बताया कि ड्राइवर हिरासत में है। उन्होंने कहा, ‘उस ड्राइवर से आम लोगों को अब कोई और खतरा नहीं है।’ घटना में मारे गए दोनों लोगों में एक नाबालिग और एक वयस्क शामिल हैं। जांच पूरी होने तक अधिकारियों ने उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। जांचकर्ताओं को अभी यह पता नहीं चला है कि कार की रफ्तार कितनी थी। यह भी साफ नहीं है कि कार सुरक्षा घेरे के गेट से किस तरह मैदान में घुसी। हादसे के बाद सभी इवेंट रोके गए हादसे के बाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले सभी कार्यक्रम तुरंत रोक दिए गए। कंसास स्टेट हाई स्कूल एक्टिविटीज एसोसिएशन (KSHSAA) ने X पर लिखा, ‘KSHSAA शनिवार को स्ट्राइकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फ्लैग फुटबॉल प्रतियोगिता से जुड़े मैदान पर हुई घटना से प्रभावित परिवारों और टीमों के प्रति संवेदना जताता है।’ एसोसिएशन ने लिखा- 'आपात स्थिति को देखते हुए हमने फ्लैग फुटबॉल के तीसरे स्थान और चैंपियनशिप मैच बाद की तारीख तक रोकना सही समझा। इसकी जानकारी सोमवार को दी जाएगी।' --------------------------------------------------
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)