साई में अखंड ज्योति से जागरण शुरू:मां दुर्गा, महाकाली और राधा-कृष्ण की झांकियां बनीं जागरण का मुख्य आकर्षण
फतेहपुर जिले के विकास खंड मलवा के साई गांव में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में माँ भगवती का विशाल जागरण बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। जागरण की शुरुआत कानपुर से आए कलाकारों ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर माँ दुर्गा की आरती के साथ की। इसके बाद देर रात तक एक से बढ़कर एक देवी भजन प्रस्तुत किए गए। "मैया का चोला है रंगला", "मेरी मैया शेरावाली" जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। जागरण का मुख्य आकर्षण विभिन्न मनमोहक झांकियां रहीं। माँ दुर्गा, महाकाली, शिव-पार्वती, हनुमान जी के बाल स्वरूप और राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पंडाल में माँ के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)