सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी:सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में टीम ने पीछा कर पकड़ा, चालक फरार

Oct 09, 2026 - 09:59
0
सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी:सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग में टीम ने पीछा कर पकड़ा, चालक फरार
सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज में वन विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह अवैध सागौन की लकड़ी से भरी एक पिकअप पकड़ी। यह लकड़ी बेलवा चाफी क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई थी। वनकर्मियों को देखते ही पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। टीम ने पीछा किया और विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया गांव के पास पिकअप को रोक लिया। हालांकि, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों में छिपकर फरार हो गया। वन विभाग को बेलवा चाफी क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान की सूचना मिली थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी की थी। तलाशी में पिकअप से सागौन के पांच बोटे मिले। वन विभाग ने पिकअप और लकड़ी को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश जारी है और उसकी पहचान की जा रही है। रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User