साइबर ठगी के शिकार को 66,999 रुपए वापस मिले:मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 83 हजार रुपए

Oct 16, 2026 - 17:35
0
साइबर ठगी के शिकार को 66,999 रुपए वापस मिले:मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 83 हजार रुपए
मिर्जापुर में मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने पीड़ित के खाते में 66,999.84 रुपए वापस कराए हैं। ठगों ने भरूहना निवासी प्रदीप कुमार यादव के खाते से 83,999 रुपए निकाल लिए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रकम वापस मिलने पर पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस टीम का आभार जताया। 7 अगस्त को दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस के अनुसार, भरूहना निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र गुलाब चंद्र यादव ने 7 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मोबाइल फोन हैक कर उनके साथ ठगी की गई है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली देहात की साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। बैंक और वॉलेट से समन्वय कर लौटाई रकम साइबर टीम ने संबंधित बैंक और वॉलेट से संपर्क कर रकम वापस कराने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़ित के खाते में 66,999.84 रुपए वापस कराए गए। प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस टीम ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए। 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील कार्रवाई में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा, महिला आरक्षी प्रियंका सिंह और आरक्षी सुनील द्विवेदी शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल हैक होने या साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User