सांसद अवधेश प्रसाद फिर रेलवे की स्थायी समिति में:अयोध्या के मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी, 26 सितंबर से प्रभावी नई समिति में मिली जगह, पहले भी रह चुके हैं सदस्य

Oct 06, 2026 - 20:24
0
सांसद अवधेश प्रसाद फिर रेलवे की स्थायी समिति में:अयोध्या के मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी, 26 सितंबर से प्रभावी नई समिति में मिली जगह, पहले भी रह चुके हैं सदस्य
अयोध्या-फैजाबाद के सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद को एक बार फिर संसद की रेलवे संबंधी स्थायी समिति का सदस्य नामित किया गया है। नई समिति का गठन 26 सितंबर से प्रभावी माना गया है। संसदीय सूची में लोकसभा सदस्यों के बीच अवधेश प्रसाद का नाम शामिल है। रेलवे संबंधी स्थायी समिति देश में रेल सुविधाओं और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा करती है। इसमें यात्री सुविधाएं, रेलवे स्टेशनों का विकास, सुरक्षा व्यवस्था, रेल नेटवर्क का विस्तार, ट्रैक और सिग्नलिंग का आधुनिकीकरण जैसे विषय शामिल होते हैं। अयोध्या के रेल मुद्दों को रखने का मौका अवधेश प्रसाद इससे पहले भी रेलवे संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें दोबारा समिति में जिम्मेदारी मिलना अयोध्या के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समिति के माध्यम से वह अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे से जुड़े विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं के मुद्दों को उठा सकेंगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है। ऐसे में रेलवे स्टेशन, ट्रेनों की संख्या, यात्री सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दे स्थानीय स्तर पर अहम हैं। नई जिम्मेदारी के बाद इन विषयों को संसदीय समिति के सामने रखने का अवसर सांसद को मिलेगा। लोकसभा की आधिकारिक सदस्य प्रोफाइल में भी अवधेश प्रसाद के रेलवे संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहने का उल्लेख दर्ज है। लगातार दूसरी बार मिली यह जिम्मेदारी उनके संसदीय दायित्व के साथ-साथ अयोध्या के रेल विकास के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User