सांसद के लेटर पैड से 11 लाख की धोखाधड़ी:हाथरस में पुस्तक खरीद का काम दिलाने के नाम पर लिए रुपये, फर्जी हस्ताक्षर कर भेजा स्क्रीनशॉट

Oct 09, 2026 - 11:21
0
सांसद के लेटर पैड से 11 लाख की धोखाधड़ी:हाथरस में पुस्तक खरीद का काम दिलाने के नाम पर लिए रुपये, फर्जी हस्ताक्षर कर भेजा स्क्रीनशॉट
हाथरस में सांसद अनूप प्रधान के लेटर पैड का इस्तेमाल कर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजकमल प्रकाशन समूह, नई दिल्ली के मुख्य परिचालन अधिकारी मुकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि विमल गौतम ने सांसद निधि से पुस्तक खरीद का काम दिलाने के नाम पर रुपये लिए और बाद में सांसद के लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर कर ई-साक्षी पोर्टल पर अपलोड होने का फर्जी स्क्रीनशॉट भेज दिया। मुकेश कुमार के अनुसार, उनकी मुलाकात 4 अगस्त को दिल्ली स्थित सांसद अनूप प्रधान के आवास पर विमल गौतम से हुई थी। विमल गौतम ने सांसद निधि से पुस्तक खरीद का काम दिलाने की बात कही। इसके बाद 8 अगस्त को उसने सांसद का लेटर हेड दिया और काम दिलाने के बदले 11 लाख रुपये की मांग की। शिकायत के मुताबिक, प्रकाशन समूह ने सांसद के हस्ताक्षर होने और दस्तावेज ई-साक्षी पोर्टल पर अपलोड किए जाने के आश्वासन पर रुपये देने की सहमति दी। अगले ही दिन विमल गौतम ने हाथरस में सांसद से लेटर पर हस्ताक्षर करवाने के नाम पर 11 लाख रुपये ले लिए। फर्जी स्क्रीनशॉट भेजने पर हुआ शक आरोप है कि 25 अगस्त को विमल गौतम ने ई-साक्षी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड होने का स्क्रीनशॉट भेजा। स्क्रीनशॉट देखकर प्रकाशन समूह को संदेह हुआ। इसके बाद 7 सितंबर को सांसद अनूप प्रधान से मुलाकात की गई। इस दौरान कथित तौर पर पता चला कि लेटर हेड पर सांसद के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे और इस तरह प्रकाशन समूह के साथ-साथ सांसद को भी धोखा दिया गया। मामले में मुकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User