सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने चलाया सेवा संकल्प अभियान:पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर 38 रिक्शा चालकों को दी सहायता

Oct 07, 2026 - 11:49
0
सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने चलाया सेवा संकल्प अभियान:पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर 38 रिक्शा चालकों को दी सहायता
राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक मुखिया के रूप में 25 साल पूरे होने पर शुरू किया गया। इसके तहत 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 38 रिक्शा चालकों को सहायता दी गई। उन्हें एक कपड़े के थैले में पानी की बोतल, दलिया, भुने चने, फ्रूटी, बिस्कुट का पैकेट और केसरिया गमछा दिया गया। यह सम्मान सूरजकुंड रोड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी ने किया। इस मौके पर संजीव प्रधान, विष्णु गुप्ता, विकास मित्तल, शिव वेद, हरेंद्र भारद्वाज, नरेश गुप्ता, नितिन गोस्वामी, आदित्य नगर, कुलदीप बाल्मीकि, आकाश धवन, विजय गुप्ता, रविंद्र कौशिक, सुमित शर्मा, सभासद अखिलेश शास्त्री, दीपक शर्मा, संजय सम्राट, शगुन शर्मा, विवेक बाजपेई, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता और फूलबाग मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User